IGFRI recruitment 2018 - यंग प्रोफेशनल व फील्ड असिस्टेंट के 2 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

IGFRI young professionals Recruitment 2018, इंडियन ग्रासलैंड एंड फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट ( IGFRI ) ने यंग प्रोफेशनल व फील्ड असिस्टेंट के 2 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 28 और 30 अप्रैल 2018 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।
इंडियन ग्रासलैंड एंड फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट ( IGFRI ) में रिक्त पदों का विवरणः
• यंग प्रोफेशनल - 1 पद
• फील्ड असिस्टेंट - 1 पद
इंडियन ग्रासलैंड एंड फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट ( IGFRI ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः
यंग प्रोफेशनल: माइक्रोबायोलॉजी / एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी / एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ एमएससी साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।
आयु सीमा - 21 से 45 वर्ष
इंडियन ग्रासलैंड एंड फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट ( IGFRI ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार निम्न वेन्यू पर 28 दिसंबर और 30 अप्रैल 2018 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं- इंडियन ग्रासलैंड एंड फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट, झांसी।
महत्वपूर्ण तिथिः
इंटरव्यू की तिथि: 28 और 30 अप्रैल 2018
IGFRI young professionals Recruitment notification 2018:
इंडियन ग्रासलैंड एंड फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट ( IGFRI ) में यंग प्रोफेशनल व फील्ड असिस्टेंट के 2 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
इंडियन ग्रासलैंड एंड फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट ( IGFRI ) का परिचयः
भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान (Indian Grassland and Fodder Research Institute) उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित है। इसकी स्थापना 1962 में हुई थी। झांसी में इस संस्थान की स्थापना करने का मुख्य कारण यहाँ सभी प्रमुख घासों का पाया जाना भी था। तत्पश्चात् सन् 1966 में इसका प्रशासनिक नियंत्रण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली को सौंपा गया।
संस्थान ने अपने स्थापना काल से ही चारा उत्पादन व उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसका प्रचार-प्रसार करने और समन्वित विकास करने में अहम् भूमिका निभायी है। इसके अतिरिक्त संस्थान में अखिल भारतीय चारा समन्वित परियोजना का संचालन भी किया जा रहा है। साथ ही संस्थान के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए देश-विदेश के सहयोग से अन्य परियोजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रहीं हैं।
No comments
Note: Only a member of this blog may post a comment.