10वीं के बाद करें ये 5 डिप्लोमा कोर्स, गारंटी से मिलेगी अच्छी जॉब

आजकल सरकारी नौकरियों के हालात बहुत खराब है। सरकारी विभागों में जितनी वेकेंसी निकलती है इससे कई ज्यादा गुना स्टूडेंट्स उनके लिए आवेदन भेजते हैं। इसलिए सेलेक्टेड लोगों को ही सरकारी नौकरी का लाभ मिलता पाता है लेकिन ऐसे स्टूडेंट्स को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आजकल मार्केट में जॉब ओरिएंटेड कोर्सेस की डिमांड काफी है। इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे 5 डिप्लोमा कोर्सेस के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें आप 10वीं कक्षा के बाद कर सकते है।

1. होटल मैनेजमेंट: इन दिनों होटल और हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में काफी स्कोप बढ़ रहा है। लोग इन कोर्सेस में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यदि आप भी इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते है तो 10वीं के बाद होटल मैनजमेंट में डिप्लोमा कर सकते हैं। इस क्षेत्र में जॉब दिलाना में यह डिप्लोमा बहुत काम आता है।

2. कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग: आज की इस टेक्नोलोजी भरे युग में बिना कंप्यूटर के अपने कारोबार को बढ़ाना असंभव है। यदि आपको कम्प्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग का काम आता है तो आप एक बढ़िया नौकर प्राप्त कर सकते हैं। लगभग हर कंपनी में हार्डवेयर और नेटवर्किंग से रिलेटेड जॉब निकली रहती है।

3. इंजीनियरिंग डिप्लोमा: देश में काफी सारे इंजीनियरिंग और पोलोटेक्निक कॉलेज खुल गए है। जिनमे 10वीं पास करके आसानी से एडमिशन लिया जा सकता है। इंजीनियरिंग और पोलोटेक्निक की डिग्री हासिल करने के बाद आप इस फील्ड में मिडल क्लास लेवल की जॉब आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

4. आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग): 10वीं पास करने के बाद आईटीआई भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें बहुत से सब्जेक्ट हैं जैसे इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मैकेनिक, स्टेनो, कम्प्यूटर आदि। हालांकि यह डिग्री लेने के बाद आप बहुत बड़ी जॉब तो हासिल नहीं कर सकते लेकिन आप खुद को कोई छोटा—मोटा काम शुरू कर सकते है। एक बार काम सेट होने पर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

5. स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग: आप दसवीं के बाद स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग में भी डिप्लोमा कर सकते हैं। इन कोर्सेस जुड़ी वेकेंसी कोर्ट और अन्य कई सरकारी आॅफिसों में निकलती रहती है।

No comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.