गुवाहाटी हाई कोर्ट ने विभिन्न श्रेणी में 21 पदों पर निकाली भर्तियां

गुवाहाटी हाई कोर्ट ने विभिन्न श्रेणी में 21 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, प्रोग्रामर और जूनियर/सीनियर एडिमिनस्ट्रेटिव असिस्टेंट सहित कई पदों पर नियुक्तियां होंगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगें। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई है।
पद व योग्यता-
लाइब्रेरियन का 01पद है।
इस पद के लिए योग्यता लाइब्रेरी साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ दो साल का अनुभव होना चाहिए।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के लिए 01 पद है।
स्टेनोग्राफर के लिए योग्यता ग्रेजुएट होने के साथ कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा शॉर्टहैंड में डिप्लोमा होना चाहिए जिसमें 120 शब्द प्रति मिनट की स्पीड और कंप्यूटर टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट स्पीड होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए 01 पद है।
इस पद के लिए योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ मैनेजमेंट में डिप्लोमा और पांच साल का अनुभव अनिवार्य है।
लाइब्रेरियन, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों के लिए वेतनमान 30,000-1,10,000 रुपये (ग्रेड पे 14,500 रुपये) निर्धारित किया गया है।
जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 02 पद
इसके लिए योग्यता ग्रेजुएट होने के साथ कंप्यूटर टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के लिए 01 पद रिक्त है।
इसके लिए योग्यता ग्रेजुएट होने के साथ कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए। शॉर्टहैंड में डिप्लोमा होना चाहिए जिसमें 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड और कंप्यूटर टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट स्पीड होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव होना चाहिए
लाइब्रेरी असिस्टेंट का 01 पद रिक्त है।
ग्रेजुएट होने के साथ लाइब्रेरी साइंस में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
कंप्यूटर ऑपरेटर का 01 पद रिक्त है।
ग्रेजुएट होने के साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए।
ड्राइवर का 01 पद रिक्त है।
मैट्रिक या समकक्ष योग्यता के साथ लाइट मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, लाइब्रेरी असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर और ड्राइवर के पदों के लिए वेतनमान
14,000-49,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
अकाउंट ऑफिसर का 01 रिक्त है।
इसके लिए योग्यता साइंस/कॉमर्स में ग्रेजुएट होने के साथ अकाउंट्स के क्षेत्र में पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट का 01 पद रिक्त है।
इसके लिए योग्यता ग्रेजुएट होने के साथ गुवाहाटी हाईकोर्ट/डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एस्टैब्लिशमेंट में सात साल का अनुभव होना चाहिए।
प्रोग्रामर का 01 पद खाली है।
इसके लिए योग्यता कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई या एमसीए की डिग्री के साथ तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
सुपरिटेंडेंट का 01 पद है।
इस पद के लिए योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएट होने के साथ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के रूप में काम करने का अनुभव होना चाहिए।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के लिए 01 पद रिक्त है।
ग्रेजुएट होने के साथ कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए। शॉर्टहैंड में डिप्लोमा होना चाहिए जिसमें 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड और कंप्यूटर टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट स्पीड होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
इन सभी पदों अकाउंट ऑफिसर, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, प्रोग्रामर, सुपरिटेंडेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के लिए वेतनमान
22,000-87,000 रुपये (ग्रेड पे 9,100 रुपये) रखा गया है।
दफ्तरी का 01 पद
इसके लिए योग्यता आठवीं पास होना चाहिए।
अटेंडर के 05 पद
इसके लिए योग्यता आठवीं पास होना चाहिए लेकिन ग्रेजुएट नहीं होना चाहिए।
कुक का 01 पद
इसके लिए योग्यता मैट्रिक या समकक्ष योग्यता के साथ किसी संस्थान में कुकिंग का अनुभव होना चाहिए।
दफ्तरी, अटेंडर और कुक के लिए वेतनमान 12,000-37,500 रुपये रखा गया है।
चयन प्रक्रिया के बारे में संस्थान बाद में जानकारी देगा।
इन सभी पदोंं पर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा अधिकतम 38 साल निर्धारित की गई है।
अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षण श्रेणी के अनुसार छूट मिलेगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शुल्क
समान्य के लिए 150 रुपये।
एससी/एसटी के लिए कोई शुल्क नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया:
संस्थान की वेबसाइट http://ghconline.gov.in पर लॉग इन करके यहां से आवेदन किया जा सकता है।
ये सभी पद गुवाहाटी हाई कोर्ट के लिए हैं।
कुल पदों की संख्या 21 है।
अंतिम तिथि: 18 मई।
वेबसाइट: http://ghconline.gov.in
No comments
Note: Only a member of this blog may post a comment.