बिहार लोक सेवा आयोग ने निकाली लेक्चरर की भर्ती, जल्द करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राजकीय तिब्बिया कॉलेज एवं अस्पताल, पटना में तह्फ्फूजी-व-समाजी तिब्ब विभाग में लेक्चरर और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रजिस्टर्ड डाक माध्यम से 12 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण:
लेक्चरर (तह्फ्फूजी-व-समाजी तिब्ब विभाग) पद— 02

लेक्चरर (तह्फ्फूजी-व-समाजी तिब्ब विभाग) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BUMS (बैचलर ऑफ़ यूनानी मेडिसिन & सर्जरी) डिग्री + सम्बंधित विषय में पीजी। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में सम्मिलित हो।

आयु सीमा:
सामान्य वर्ग (पुरुष) - 01 अगस्त 2018 को न्यूनतम 27 वर्ष

सामान्य वर्ग (महिला)- 48 वर्ष

पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष/ महिला)- 48 वर्ष

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति- 50 वर्ष (दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट)

चयन प्रोसेस: योग्य उम्मीदवारों का चयन एकेडेमिक और प्रोफेशल योग्यता में मिले प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा

आवेदन कैसे करें
योग्य उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से 12 जून 2018 तक इस पते पर भेज सकते हैं।

जॉइंट सेक्रेटरी कम एग्जाम कंट्रोलर बिहार लोक सेवा आयोग
15 जवाहर लाल नेहरू मार्ग (बेली रोड)
पटना 800001

लेक्चरर भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें।

No comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.