असम पुलिस ने कांस्टेबल के पदों पर निकाली बंपर वेकेंसी, कर सकते हैं निःशुल्क अप्लाई

असम सराकर ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों पर बंपर वेकेंसी निकाली है। अगर आप भी बहुत समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो देर बिल्कुल ना करें और जल्दी से जल्दी यहां अप्लाई कर दें। विभाग ने कांस्टेबलों के ५४९४ पदों के लिए यह वेकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आप २ जून २०१८ तक इन पदों के लिए निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने इसके लिए नया नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट assampolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस सुनहरे अवसर के लिए नीचे दी गई जानकारियों को ध्यान से पढ़ लें:

पोस्ट का नाम

Constable (Armed और Un -Armed Branch)

पदों की संख्या

५४९४ पदों पर वेकेंसी निकाली गई है।

शैक्षिक योग्यता

Un -Armed Branch: इसके लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना आवश्यक है।

Armed Branch: इन पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख

विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख २ जून २०१८ तय की है।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु १८ और अधिकतम आयु २५ वर्ष है।

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा

वेतन

14,000 से 49,000 रुपये

ऐसे करना है आवेदन
इसके लिए उम्मीदवार विभाग की आधिकारि वेबसाइट assampolice.gov.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

ये है सेलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटन एग्जाम और फिजिकल टेस्ट (PST) के आधार पर किया जाएगा।

No comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.