MPPSC Recruitment 2018 : 29 Assistant Registrar Posts के लिए करें अप्लाई

MPPSC यानी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन लिये सहायक कुलसिचव के पदों के लिए जारी भर्ती विज्ञापन के बाद अब आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। MPPSC Recruitment 2018 Assistant Registrar 29 Posts के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई से शुरू किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आप www.mppscdemo.in, www.mppsc.com तथा www.mppsc.nic.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं।

 

सहायक कुल सचिव पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून 2018 रखी गई है। इसके बाद MPPSC Recruitment 2018 Assistant Registrar Admit Card जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि भर्ती विज्ञापन में MPPSC Assistant Registrar Recruitment 2018 Exam Date के बारे में 15 जुलाई 2018 बताया गया है। इसके बाद सहायक कुल सचिव भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

 

 

RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2018 के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें Online Apply

 

शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता अथवा MPPSC Recruitment 2018 Assistant Registrar Educational Qualification किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि या समकक्षा उपाधि प्राप्त होना अनिवार्य है।


आयु—
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2019 से की जाएगी। इसमें आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।

 

MPPSC Recruitment 2018 Assistant Registrar Exam Pattern

इस भर्ती के लिए 15 जुलाई को एग्जाम लिया जाएगा। यह एग्जाम दो चरणों होगा जो इस प्रकार है—

सामान्य अध्ययन— प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
शिक्षा एवं प्रशासन— दोपहर पश्चात 3 बजे से 5 बजे तक


वेतनमान—
MPPSC Recruitment 2018 के तहत चयनित Assistant Registrar को 15600—39100 और 6600 ग्रेड पे दिया जाएगा।


इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें—

http://www.mppsc.nic.in/ATTACHMENTS_FILES/ADVERTISEMENTS_OPTION/2017-new/Recruitement_adv_Assistant_registrar_03.05.2018.pdf

 

पूरे देश में सरकारी व प्राइवेट जॉब्स के बारे में भर्तियों की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें—

https://www.patrika.com/jobs/

 

No comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.