RPSC RAS 2018 Exam: 2.5 लाख से अधिक ने किया आवेदन, इन नियमों से कड़ा होगा मुकाबला

RPSC RAS 2018 Exam राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा निकाली गई RAS एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती)-2018 के ऑनलाइन फार्म भरे जा चुके हैं। लेकिन इस बार एक बड़ा अडंगा आ गया है। आयोग के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार लगभग 3 लाख के आसपास आवेदन फॉर्म भरे गए हैं। ऐसे में सरकार के नए नियमों के चलते परिक्षार्थियों के लिए कड़ी परीक्षा का समय है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस तथा अन्य अधीनस्थ सेवाओं के लिए आवेदन मांगे थे जिसकी अंतिम तारीख 11 मई 2018 शुक्रवार रखी गई थी। आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 का आयोजन 5 अगस्त को होगा। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर एक ही पारी में परीक्षा होगी।
RPSC RAS 2018 Exam- RAS एवं अधीनस्थ सेवा के पदों का विवरण इस प्रकार है-
राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा - 5 पद
तहसीलदार सेवा - 125 पद
नियोजन अधीनस्थ सेवा - 14 पद
देवस्थान अधीनस्थ सेवा - 7 पद
आबकारी सेवा - 25 पद वाणिज्यिक अधीनस्थ सेवा - 110
खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा के - 35
सहकारिता - 162
महिला व बाल विकास अधिकारी - 3
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) - 18
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा सह समाज कल्याण अधिकारी) - 7
राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा - 14
राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा - 16
राजस्थान अल्पसंख्यक मामला सेवा (प्रोग्राम ऑफिसर) - 33 पद
इस प्रकार कुल 575 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा पांच अगस्त को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन पदों पर टीसीपी क्षेत्र का वर्गीकरण इस प्रकार है
राजस्थान तहसीलदार सेवा सेवा - 10 पद
राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा - 8 पद
राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा - 1 पद
राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा - 8 पद
राजस्थान महिला एंव बाल विकास अधीनस्थ सेवा - 9 पद
राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा - 1 पद
No comments
Note: Only a member of this blog may post a comment.