ONGC सहित इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, अभी करें अप्लाई

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC), चेन्नई ने हाल ही असिस्टेंट टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल), असिस्टेंट ग्रेड-।।।, जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट, जूनियर मोटर व्हीकल ड्राइवर, जूनियर फायरमैन समेत कुल 86 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। विभिन्न पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। आयु सीमा की गणना 20 फरवरी, 2019 के अनुसार होगी और आरक्षित वर्गों को इसमें छूट दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि : 20 फरवरी, 2019

योग्यता : इंस्टू्रमेंटेशन, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स /टेलीकॉम/सिविल आदि इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है। वेलिड हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। विभिन्न डिसिप्लिन में मेट्रिक संग ट्रेड सर्टिफिकेट भी प्राप्त हो। कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी होनी जरूरी।

चयन प्रक्रिया : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, स्किल टेस्ट, टाइपिंग और ड्राइविंग टेस्ट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां जाएं : https://www.ongcindia.com/wps/wcm/connect/ac227996-9834-4c75-884a-c4a56ab4e359/ChennaiKaraikal2019.pdf?MOD=AJPERES&CONVERT_TO=url&CACHEID=ROOTWORKSPACE-ac227996-9834-4c75-884a-c4a56ab4e359-my58tG2

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://www.ongcindia.com/wps/wcm/connect/en/home

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC), चेन्नई सहित इन दिनों कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

दी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, मुंबई
पद : डिप्टी जनरल मैनेजर और चीफ मैनेजर (09 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 फरवरी, 2019

सीएसआइआर- नेशनल मैटलर्जिकल लैबोरेट्री, जमशेदपुर
पद : ग्रेजुएट अपेंरटिस व टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) (08 पद)
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 14 फरवरी, 2019

सेंट्रल सॉल्ट एंड मैराइन केमिकल्स रिसर्च इंस्टीट्यूट
पद : प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल -।,।।,।।। (05 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 13 फरवरी, 2019

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स
पद : हैड कॉन्सटेबल (429 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 फरवरी, 2019

पटना हाईकोर्ट
पद : डिस्ट्रिक्ट जज (14 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 19 फरवरी, 2019

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, जबलपुर
पद : अकाउंट्स ऑफिसर (बैकलॉग), जूनियर इंजीनियर (प्लांट) (64 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 28 फरवरी, 2019

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जोधपुर
पद : ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर आयुष, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट व सी. डायटीशियन (09 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 04 फरवरी, 2019

No comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.