Rajasthan Patwari Bharti 2019: पटवारी के 3951 पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

Rajasthan Patwari Bharti 2019: राजस्थान पटवारी भर्ती 2019 का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के खुशखबरी है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से 116 पदों पर पटवारी की नई भर्ती को भी मंजूरी दे दी है। पूर्व में 3835 पदों पर राजस्व विभाग में भर्ती को मंजूरी दी गई थी, जिसका भी ट्वीट किया गया था। कल 7 नवंबर को किए गए ट्ववीट के मुताबिक़ पटवारी राजस्व (उपनिवेश) के 116 पदों पर भी सीधी भर्ती की जाएगी। अब यह भर्ती 3835 पदों के अतिरिक्त 16 पदों को जोड़कर की जाएगी। भर्ती की अभ्यर्थना RSMSSB के पास जल्द ही भेज जाएगी। बोर्ड के पास भर्ती का आदेश पहुँचने के साथ ही नोटिफिकेशन जारी कर, आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछली भाजपा सरकार में पटवारी के 2 हजार पदों को स्वीकृत किया गया था। वर्तमान मुख्यमंत्री ने 13 जुलाई को ट्वीट करके 3835 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी थी, ट्वीट में कहा गया था कि हमने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत 2 हजार पदों के साथ ही 1835 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने राजस्व (उपनिवेश) के 116 पदों पर भी सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। अब यह पटवारी भर्ती 3835 पदों की जगह 3951 पदों पर की जाएगी। भर्ती में विज्ञापित पद अलग -अलग कोटि में हो सकते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ट्वीट में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। फेसबुक पोस्ट के अनुसार 166 अतिरिक्त पदों को मंजूरी दी गई है।
ट्वीट (7 November 2019)
राजस्व (उपनिवेशन) विभाग में पटवारियों के 116 रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति से राजस्व कार्यों को गति मिलेगी और विभाग में पटवारियों के रिक्त पदों को भरा जा सकेगा। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।
13 जुलाई 2019 का ट्वीट
हमारी सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
[MORE_ADVERTISE3]हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। #Rajasthan
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 13, 2019
राजस्व (उपनिवेशन) विभाग में पटवारियों के 116 रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 7, 2019
इस स्वीकृति से राजस्व कार्यों को गति मिलेगी और विभाग में पटवारियों के रिक्त पदों को भरा जा सकेगा। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। pic.twitter.com/k5w9xOQmQA
No comments
Note: Only a member of this blog may post a comment.