SSC CAPFS SI Result 2018: एसएससी सीपीओ और दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती के फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

SSC CPO SI Final Result 2018: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती 2018 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के अंतिम चरण में उपस्थित हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और एएसआई के लिए वरीयता सूची में अपना नाम सर्च कर सकते हैं सभी सुरक्षा बलों की फाइनल कटऑफ और मांगी गई वरीयता के क्रम में मेरिट लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी एसएससी एसआई रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For Check SSC CAPF SI Result 2018

ऐसे करें चेक
परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए नई अपडेट सेक्शन में SSC CAPF Final Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही नई टैब में पीडीऍफ़ फाइल ओपन होगी, जहां उम्मीदवार अपना नाम सर्च कर सकते हैं।

No comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.