सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाएं जाएंगे ये भत्ते

राज्य सरकार ने सरकारी सेवकों को स्वीकृत यात्रा भत्ते की दरों का तात्कालिक प्रभाव से पुनरीक्षण कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इस सम्बन्ध में जारी आदेश के अनुसार पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में लेवल-15 एवं उच्च लेवल के सरकारी सेवक को वायुयान का एक्जीक्यूटिव क्लास, लेवल-13 (क) एवं 14 को वायुयान का एकोनॉमी क्लास तथा रेल का वातानुकूलित कोच (प्रथम श्रेणी) या शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस का एक्जीक्यूटिव क्लास की यात्रा अधिकृत की गई है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा उत्तरप्रदेश सरकार में कार्यरत सभी लेवल-12 एवं लेवल-13 के सरकारी सेवकों के लिए रेल का वातानुकूलित कोच तथा 500 किमी से अधिक की यात्रा पर वायुयान का इकोनॉमी क्लास, लेवल-9, लेवल-10 एवं लेवल-11 के लिए रेल का प्रथम श्रेणी अथवा वातानुकूलित कोच (द्वितीय श्रेणी) व टू टियर, लेवल-6, लेवल-7 एवं लेवल-8 को रेल का प्रथम श्रेणी अथवा वातानुकूलित कोच (थ्री टियर) एवं वातानुकूलित कुर्सीयान तथा लेवल-6 से कम के सरकारी सेवकों को रेल की द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने के लिए अधिकृत किया गया है।
No comments
Note: Only a member of this blog may post a comment.