RSMSSB JEN Result 2020: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट यहां से करें डाउनलोड

RSMSSB JE Result 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) के पदों पर आयोजित हुई लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार RSMSSB द्वारा 13 दिसंबर 2020 से आयोजित हुई परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। RSMSSB JE Result 2021 का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।
Click Here For Check RSMSSB JE Result 2020
RSMSSB JE 2020 Document Verification
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) के पदों पर आयोजित हुई लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची में उपलब्ध है।
Read More: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, ऐसे करें अप्लाई
How To Download RSMSSB JE Result 2020
जेई भर्ती परीक्षा के रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए न्यू अपडेट सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में दस्तावेज़ सत्यापन के लिए इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार इस लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
पीडब्ल्यूडी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड सहित विभिन्न विभागों में रिक्त सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड में जूनियर इंजीनियर के 1054 पदों को भरा जाएगा। आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 5 अप्रैल को ही जारी की गई थी।
Read More: भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में निकली 3479 पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई
बोर्ड द्वारा जारी की गई आंसर में किसी भी प्रश्न को लेकर यदि कोई आपत्ति है तो इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। अभ्यर्थी को प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित शुल्क 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आपत्ति दर्ज करवाने की तिथि 7 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।
No comments
Note: Only a member of this blog may post a comment.